फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जांच अधिकारी के जाने के बाद दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भदरोई में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की जिला समन्वयक मनरेगा की जांच के बाद बुधवार को शिकायकर्ता और प्रधान पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव के यतेंद्र कुमार ने गत 30 जुलाई को जिलाधिकारी से ग्राम प्रधान के खिलाफ मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को जिला समन्वयक मनरेगा अनुज कुमार गांव के पंचायतघर पर पहुंचे और लोगों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने बताया कि जांच अधिकारी के जाने के बाद प्रधान और शिकायतकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में शिकायतकर्ता पक्ष से मंजू देवी, वीरेश और जुगेंद्र और प्रधान पक्ष से ग्राम प्रधान मिथलेश देवी, रेखा और आकाश घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई है, चोट किसी को नहीं आई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जांचकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मनरेगा जिला समन्वयक का कहना है कि शिकायतकर्ताओं को बुलाकर जांच की, जिसमें चार ने प्रधान के खिलाफ और बाकी ने प्रधान के पक्ष में बयान दिए हैं, अभी जांच चल रही है, जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी,मेरे सामने कोई झगड़ा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें