फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आग लगने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, लगवाए अग्रिशामक यंत्र, लिखा कार्यदायी संस्था को पत्र

Wed, 10 Jan 2024 03:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के जिला अस्पताल की ओपीडी में आग लगने के बाद अग्रिशामक यंत्र लगवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
आग के बाद लगे अग्रिशामक यंत्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला अस्पताल की ओपीडी में मुख्य विद्युत पैनल बॉक्स शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्रिशामक यंत्र लगाए हैं। इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस ने फायर अलार्म सिस्टम की कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन



8 जनवरी को बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में कक्ष संख्या चार के बाहर लगे मुख्य विद्युत पैनल बॉक्स में आग लग गई थी। इस दौरान ओपीडी में सैकड़ों मरीज मौजूद थे। पैनल बॉक्स में आग लगने से धुंआ और धमाकों जैसी आवाज से मरीज और अस्पताल स्टाफ सहम गया था। मौके पर भगदड़ मच गई थी। लोगों जैसे-तैसे ओपीडी से बाहर आकर अपनी जांन बचाई थी। विद्युत लाइन को बंद कर आग पर काबू पाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आग की घटनाओं से निपटने के लिए 1.84 करोड़ रूपए की कीमत से लगाया गया फायर अलार्म सिस्टम काम नहीं आया था। आग लगने के बावजूद अलार्म तक नहीं बजे थे। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन जागा और सीएमस डॉ. सूर्यप्रकाश ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिख फायर अलार्म सिस्टम को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, आनन-फानन में जिला अस्पताल में आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में अग्रिशामन यंत्र लगाए गए हैं। 

फायर अलार्म सिस्टम में कमियों को दूर कराने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल की ओपीडी में अग्रिशामन यंत्र लगाए हैं। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल हाथरस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें