फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत के बाद गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 09 May 2019 12:04 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन (हाथरस)। क्षेत्र के गांव सिंचावली सानी के युवक और युवती के शवों के  पेड़ पर लटके मिलने के बाद दूसरे दिन भी गांव में खामोशी छायी रही और मातम पसरा रहा। तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। पुलिस की पैनी निगाह भी वहां रही। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद यह दावा कर चुकी है कि दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गांव सिंचावली सानी के निकट जंगल में एक पेड़ पर गांव के ही एक युवक व युवती का शव पेड़ पर लटका मिला था। इससे वहां काफी भीड़ हो गई थी। यह आत्महत्या है या ऑनर किलिंग इसे लेकर खासी चर्चा रही थी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें मौत का कारण हेंगिंग बताया गया था। कोतवली निरीक्षक हसायन सुरजन सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है और दोनों ने आत्महत्या की है। उनका यह भी कहना है कि दोनों के परिजनों ने यह लिखकर भी दे दिया है कि दोनों ने आत्महत्या ही की है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हेंगिंग ही आया है। इससे स्पष्ट है कि दोनों की मौत लटकने से हुई है। दोनों की हत्या कर शवों को नहीं लटकाया गया है।

 उनका यह भी कहना है कि इतनी ऊंचाई पर हत्या करने के बाद शवों को लटकाया  जाना संभव भी नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव में किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है। पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया था। घटना को लेकर चर्चाएं जरूर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें