फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के बाद अब मथुरा के लिए भी करें जनजागरण : देवकीनंदन

विज्ञापन
कथा व्यास ठाकुर देवकी नंद जी महाराज का स्वागत करते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बड़े संघर्ष, समय और बलिदानों के बाद अयोध्या में श्रीराम लाल का मंदिर बन रहा है। अयोध्या के बाद मथुरा में भी मंदिर का निर्माण हो। अभी तो सिलसिला शुरू हुआ है। अब मथुरा के लिए एक बड़े जनजागरण की आवश्यकता है। यह बातें विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में कहीं।
उन्होंने कहा कि धर्म तो केवल और केवल सनातन ही है। सब तो मजहब व संप्रदाय हैं, क्योंकि जहां सभी के कल्याण के भाव हो वहीं पर धर्म होता है। सनातन में ही विश्व के कल्याण का नारा दिया जाता है। धर्म सर्वोपरि है। जो धर्म की रक्षा के लिए आगे आता है, वही हिंदू है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह बुरा न देखें, न सुनें और न हीं कहें। बॉलीवुड में हमारी धर्म, संस्कृति और सोच को तोड़-मरोड़कर हर बार अपमान किया गया है।
विज्ञापन

वहां हमारे साधू-संतों और देवी-देवताओं का बार-बार अपमानित किया जाता है। युवाओं को पथ भ्रमित करने का प्रयास किया जाता है। अब युग परिवर्तन का दौर है। हर युवा की जेब में मोबाइल रूपी परिवर्तन का महायंत्र है, इसलिए घर-घर तक सनातन का संदेश पहुंचाएं और भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएं।
विज्ञापन

अयोध्या के बाद अब मथुरा के लिए एक ऐसा जन जागरण करना है कि मथुरा में भी नंद के लाला के भव्य मंदिर का निर्माण हो। इस मौके पर इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी शर्मा, अध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा, संदीप वर्मा, योगांश पाराशर, देवेश दीक्षित, राधेलाल पचौरी, मोहित कश्यप, शेर सिंह, गोविंद वशिष्ठ, कपिल मोहन गौड़, संजय दीक्षित विपुल, अरविंद कुमार व कौशल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें