फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पति की मौत, देवर करता रहा शारीरिक शोषण, हुई गर्भवती, धमकाकर कराई कोर्ट मैरिज, फिर हुआ यह

Mon, 23 Dec 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति की मौत के बाद देवर  शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे वह तीन महीने की गर्भवती हो गई। धमकाकर कोर्ट मैरिज करा दी। शादी के बाद से ही उसे सुनसान जगह में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर ने शादी का आश्वासन उसका शारीरिक शोषण किया। 

विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसकी शादी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। कुछ समय बाद पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। आरोप है कि देवर शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे वह तीन महीने की गर्भवती हो गई। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की तो आरोपियों ने महिला को डराया-धमकाया। परिवार के लोगों ने धमकाकर कोर्ट मैरिज करा दी थी। 

महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे कासगंज जिले में सुनसान जगह में बंधक बनाकर रखा गया था। वहां उसे पीटा गया और जूस मिलाकर दवा पिलाई गई और गर्भपात कराने की कोशिश की गई। महिला का कहना है कि हालत बिगड़ने पर उसका उपचार जिला महिला चिकित्सालय में कराया गया था। अब ससुराल वालों ने मिलकर उसे छोटे बच्चों के साथ निकाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें