फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार की अनुचित मांग की अधिवक्ताओं ने की निंदा, हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार की अनुचित मांग की अधिवक्ताओं ने की निंदा, हड़ताल
विज्ञापन

चंदपा के क्षेत्राधिकार को लेकर जिला बार की अनुचित मांग से अधिवक्ताओं में आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
दी बार एसोसिएशन सादाबाद की बैठक गुरूवार को हुई। बैठक में जिला बार हाथरस की अनुचित मांग और ओछी मानसिकता की घोर निंदा की गई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने अनुचित मा ग को लेकर अपना विरोध भी व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवोकेट ने की।
सचिव अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि जिला बार द्वारा थाना चंदपा जिसका क्षेत्राधिकार एसीजेएम सादाबाद सन् 2006 से का है, की अनुचित मांग जिला बार हाथरस द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही न्यायालय द्वारा किए गए निर्णय हसायन थाने का क्षेत्राधिकार वाह्य न्यायालय सिकंदराराऊ को दिए जाने का स्वागत किया गया। उन्होने बताया कि अनुचित मांग को लेकर अब सादाबाद के अधिवक्ता उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लंच बाद सभी अधिवक्ता जिला बार की अनुचित मांग को लेकर न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय की नीति के अनुसार सस्ता व सुलभ न्याय का हवाला दिया। इसे लेकर बार का एक प्रतिनिधि मंडल सचिव अनिल कुमार दीक्षित की के नेतृत्व में जिला जज से मुलाकात करने के लिए भी रवाना हो गया। जिला बार की अनुचित मांग की निंदा करने वालों में अधिवक्ता जेके शर्मा, कुंजिल सिंह, दलवीर सिंह, अनुराग गुप्ता, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाराशर, विशंबर सिंह, महेश पाराशर, प्रदीप चौहान, अखिलेश चौधरी, दीपक दीक्षित, मनोज चौधरी, दिनेश ठाकुर, रवी चौधरी, कुवंरपाल सिंह, भानुदत्त राजौरिया, विनोद गौतम, वीपी शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें