फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बैंच के लिए वकीलों की हड़ताल

Thu, 19 Nov 2015 11:42 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बैंच की मांग को लेकर एक दिनी हड़ताल रखी। वकीलों ने इस मौके पर न्यायालय परिसर में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। न्यायालय में न्यायिक कामकाज भी बाधित रहा, जिससे वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पूर्व अधिवक्ताओं की एक बैठक  हुई। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंड पीठ की मांग को  लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बार  सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी में उच्च न्यायालय की बैंच  नहीं होने के कारण वादकारियों तथा बार संघों को काफी कठिनाइयों का सामना  करना पड़ रहा है। वादकारी परिस्थितिवश सस्ता और सुलभ न्याय पाने से वंचित  हो रहे हैं। इसी संबंध में मेरठ बार  एसोसिएशन द्वारा मांगे गए समर्थन और उच्च न्यायालय की खंडपीठ पश्चिमी उत्तर  प्रदेश में आज तक स्थापित नहीं किए जाने के विरोध स्वरूप यह हड़ताल की गई है। भविष्य में भी खंडपीठ के लिए हर आंदोलन के लिए हाथरस की बार तैयार है। अध्यक्षता  बार के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने की। बार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें