संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
स्थानीय बार एसोसिएशन ने एसडीएम विजय शर्मा को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि एटा पुलिस द्वारा वहां के वकील राजेंद्र शर्मा एवं परिजनों के खिलाफ जो पुलिसिया कार्रवाई की गई है वह निंदनीय है। वकीलों ने राज्यपाल से मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख हैं हुकम सिंह, सत्यप्रकाश गोला, जयप्रकाश गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रनवीर सिंह, समीर यादव, युवराज सिंह, महेश चंद्र यादव, रविंद्र यादव, ब्रजेश पाठक, देवकांत कौशिक, नरेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश गौतम, महेंद्र पाल, देवेंद्र दीक्षित शूल आदि।