फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय प्रगति शून्य होने पर जिला उद्यान अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय प्रगति शून्य होने पर जिला उद्यान अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

मिशन निदेशक ने जिले में संचालित कार्यक्रमों में रुचि न लेने पर की कार्रवाई
शासन स्तर पर हुई जिले की छवि धूमिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जनपद में संचालित कार्यक्रमों में रुचि न लेने पर शासन के निर्देशों पर निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण ने जिले के जिला उद्यान अधिकारी पर कार्रवाई की है। उन्होंने डीएचओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार न होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की तलवार भी लटकी हुई है।
पिछले दिनों उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में संचालित योजनाओं व औद्योनिक विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बेहद खराब स्थिति होने जिले की छवि धूमिल हुई थी। जनपद पर ड्राप मोर क्राप, राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना एवं अनुसूचित जाति व जनजाति किसानों के लिए औद्योनिक विकास योजना में आवंटित धनराशि 61.70 लाख के सापेक्ष मात्र 6.15 लाख का व्यय ही किया जाना पाया गया, जो आवंटित धनराशि का मात्र 9.97 प्रतिशत है।
विज्ञापन

शासन स्तर से पर इससे यह सामने आया कि जिले में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं ली जा रही, जिसके कारण वित्तीय प्रगति शून्य है। इस संबंध में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। स्पष्टीकरण संतोष जनक न पाए जाने की स्थिति में निदेशक एसबी शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी गम पाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन जिले की स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से स्पष्टीकरण मांगा था। अब प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। कार्य में सुधार न आने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
एसबी शर्मा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें