फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आढ़तियों ने चंदा कर लगवाया हैंडपंप, तब मिला पानी

Thu, 06 Nov 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में पिछले एक साल से खराब पड़े हैंडपंप को जब कई शिकायतों के बावजूद मंडी प्रशासन ने सही नहीं कराया तो आढ़तियों ने चंदा कर दूसरी जगह नया हैंडपंप स्थापित करा दिया। हैंडपंप लगने के बाद आढ़तियों, दुकानदारों व यहां आने वाले किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि भूजल स्तर नीचे जाने के कारण इस हैंडपंप से पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा था। कई बार इसकी शिकायत मंडी सचिव से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, पिछले एक महीने से मंडी में धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन हैंडपंप चालू नहीं होने से किसान, आढ़तिया व अन्य कर्मियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए आढ़तियों ने खुद ही नया हैंडपंप लगवाने का बीड़ा उठाया।
मंडी सचिव गौरव सिंह का कहना है कि शासन का आदेश पुराने हैंडपंपों की मरम्मत कराने का है, नया हैंडपंप लगाने का नहीं है। शासन के आदेश पर जल्द ही मंडी परिसर में नए वाटर कूलर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बातचीत
हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़ा है। कई बार सचिव से लिखित में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर आढ़तियों ने आपस में चंदा कर नया हैंडपंप लगवाया है।
-योगेश वार्ष्णेय, आढ़तिया मंडी समिति।
-
वैसे भी मंडी समिति में केवल एक धान का ही सीजन रह गया है। एक महीने यहां धान बेचने आने वाले किसानों की भारी भीड़ रहती है। हैंडपंप खराब होने से पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जानकी प्रसाद, आढ़तिया मंडी समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें