फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: प्लॉट के लिए दत्तक पुत्र ने पत्नी संग मिलकर की थी मां की हत्या, हत्यारोपी दंपति गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राखी बेगम ने अपनी जायदाद फिरोज खां के नाम कर दी थी। फिरोज खां की पत्नी वृद्धा को परेशान करने लगी। वृद्धा ने पुश्तैनी घर देने से इंकार कर दिया था। आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या में आरोपी बेटा और बहू - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली हसायन क्षेत्र के कानऊ में पैतृक प्लॉट के लिए दत्तक पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर गला दबाकर अपनी मां की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है।

विज्ञापन

 
फिरोज खां निवासी कानऊ थाना हसायन ने 6 फरवरी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उसकी मां की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 80 वर्षीय राखी बेगम का शव घेर पर वस्त्रहीन पड़ा मिला था। इससे गांव में सनसनी फैल गई थी। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने रविवार को फिरोज खां व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

फिरोज खां ने बताया कि राखी बेगम ने 45 वर्ष पूर्व उसे गोद लिया था। उन्होंने पूर्व में अपनी जायदाद फिरोज खां के नाम कर दी थी। उनके नाम पुश्तैनी प्लाॅट था। राखी बेगम के पति की मृत्यु के बाद आरोपी फिरोज खां की पत्नी उसे परेशान करने लगी। इसलिए राखी बेगम ने पुश्तैनी घर देने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन


राखी बेगम की सोने की अंगूठी को फिरोज की पत्नी ने मारपीट कर छीन लिया था। जिससे वे नाराज होकर अपने मायके जाना चाहती थी। इससे फिरोज को लगा कि यदि वे मायके चली गई तो यह प्लॉट किसी और के नाम कर देंगी। इसी बात को लेकर आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें