हाथरस जिले में राजकीय आईटीआई और मेंडू आईटीआई को मिलाकर कुल 836 सीटें उपलब्ध हैं। पहले चरण की काउंसिलिंग में 260 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं, जबकि अब 576 रिक्त सीटों पर दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
हाथरस जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के दोनों संस्थानों में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 12 से 17 सितंबर तक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में राजकीय आईटीआई और मेंडू आईटीआई को मिलाकर कुल 836 सीटें उपलब्ध हैं। पहले चरण की काउंसिलिंग में 260 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं, जबकि अब 576 रिक्त सीटों पर दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार के अनुसार दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में सीट आवंटित की जाएगी।
ऑनलाइन काउंसिलिंग के दौरान अपना सेंटर भरना होगा। अगर उसका चयन होता है तो अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन बेवसाइट से जारी बुलावा पत्र पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 12 से 17 सितंबर के बीच जारी कार्यक्रम के अनुसार समय पर काउंसिलिंग में शामिल होकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि रिक्त सीटों पर शीघ्र दाखिले लिए जा सकें।