फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजकीय डिग्री कालेज कुरसंडा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, बीए में एडमिशन के लिए मारामारी

Sat, 14 Jun 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा में स्नातक में प्रवेश के लिए युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। वर्तमान में यहां बीए की 400 सीटों पर प्रवेश के लिए अधिक मारामारी है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के महाविद्यालयों में अब प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर चल रही है। इस क्रम में राजकीय डिग्री काॅलेज कुरसंडा में भी विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। यहां बीए की 400, बीएससी व बीकॉम की 120-120 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसके लिए प्रवेश फॉर्म का वितरण भी चल रहा है। माना जा रहा है कि 18 जून तक चल रही राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में और तेजी आएगी।

विज्ञापन


राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा में स्नातक में प्रवेश के लिए युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। वर्तमान में यहां बीए की 400 सीटों पर प्रवेश के लिए अधिक मारामारी है। शहर के महाविद्यालयों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने पर राजकीय महाविद्यालय होने के कारण यहां युवाओं द्वारा वरीयता दी जा रही है।

यही कारण है कि यहां के लिए वेब पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फाॅर्म का वितरण भी किया जा रहा है। कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. मृदुला गौतम ने बताया कि अभी काॅलेज में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा समाप्त होते ही प्रवेश प्रक्रिया पर पूरा फोकस होगा। कोशिश है कि सभी सीटें फुल हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें