फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से कम वसूली पर एडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों और लंबित संदर्भों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी से संबंधित 15 संदर्भ, संपूर्ण समाधान दिवस के दो संदर्भ, भारत सरकार पीजी पोर्टल पर एक संदर्भ, ऑनलाइन स्तर पर 26 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन स्तर पर 32 संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में हैं। एडीएम ने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्राप्त संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नही आना चाहिए। एडीएम ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर करेत्तर और राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व, विद्युत देय, परिवहन, वाणिज्य कर, नगर विकास में नगर पंचायत मेंडू, नगर पंचायत सादाबाद की निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें