एसीजेएम कोर्ट की मांग पूृरी होने के बाद अब अधिवक्ताओं ने एडीजे कोर्ट की मांग शुरू कर दी है। शनिवार को अधिवक्ता सादाबाद में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।
इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट में वृद्धि का भी विरोध किया। न्यायालय प्रांगण में अध्यक्ष रामेश्वर सिंह जैसवाल की अध्यक्षता में दि बार एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें अधिवक्ताओं सादाबाद में एडीजे कोर्ट की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया।
कहा कि जनता के हित में सादाबाद में एडीजे की कोर्ट की स्थापना बेहद आवश्यक है। एसीजेएम कोर्ट के रिमांड वर्क की मांग पर भी विचार रखे। इसके साथ ही जिले में सर्किल रेट में हुई वृद्धि का भी अधिवक्ताओं ने विरोध जताया।
सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी को तुगलकी फरमान बताया। बार सचिव अनिल दीक्षित ने कहा कि इससे आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा। किसानाें का अहित होगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह पाराशर, अखिलेश कुमार, जगवीर सिंह, सोनू कुमार, हरिश्चंद्र, नेपाल, नफीस अहमद, चौ. कुंजिल सिंह, चौ. बहादुर सिंह, मुकेश तिवारी, भगवती प्रसाद शर्मा, ओवेंद्र निमेश, दिनेश पाल सिंह, दीपक दीक्षित, भानुप्रकाश, शिव कुमार शर्मा, लल्ला, विनय अग्रवाल, रवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।