फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
समाधान दिवस में साइबर अपराध से बचने के लिए पोस्टर दिखाकर लोगों को जागरूक करते डीएम, एसपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

तहसील सादाबाद में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, उपजिलाधिकारी सादाबाद राजेश कुमार भी मौजूद थे। समाधान दिवस में 93 शिकायतें आईं, जिनमें सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना किया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनने के बाद डीएम ने सभी संबधित अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश राठौर, डीएफओ मुकेश कुमार, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, जिला द्विव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान दिवस से लौटते वक्त जिलाधिकारी रमेश रंजन ने करबन नदी में चल रहे सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद नगर पंचायत कर्मियों व अन्य अधिकारियों को सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए एसपी ने बांटे पंफलेट
तहसील समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्हें साइबर ठगी से बचाव की जानकारी भी लोगों को दी। इस दौरान उन्होंने जागरूकता के लिए वहां मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को पंफलेट व पोस्टर दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी कीमत पर अपनी निजी जानकारी किसी को न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें