हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं प्रगति खराब होने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने समीक्षा की। डीएम ने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं प्रगति खराब होने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया अन्य बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण और इनका त्वरित उपचार सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि/रा बसंत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी एमओआईसी आदि उपस्थित थे।