12 उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित, पांच लाइसेंस निरस्त
छापामारी के दौरान दुकान बंद होने पर नोटिस का जवाब नहीं देेने पर हुई कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के 12 उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने 12 उर्वरक विक्रेताओं की ब्रिकी प्रतिबंधित कर दी है। कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई है। पांच उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी द्वारा शासन के निर्देशों पर जिले भर में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान एक दर्जन से अधिक नमूने लिए गए थे। इस कार्रवाई को देखते हुए काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर भाग गए थे। जिला कृषि अधिकारी द्वारा इन सभी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, लेकिन इनमें से 17 उर्वरक विक्रेताओं द्वारा नोटिस को अनदेखा कर दिया गया और नोटिस संबंधी किसी भी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने इनमें से 12 उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंध कर दी गई है और पांच विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
इन उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित
हाथरस। मां सरोज देवी कृषि रक्षा केंद्र हसायन, शिव शक्ति किसान सेवा केंद्र हसायन, दुबे खाद बीज भंडार, सेंगर बीज भंडार हसायन, पंकज खाद भंडार हाथरस जंक्शन, जनता खाद भंडार मेंडू, अभय ट्रेडिंग कंपनी कैलोरा चौराहा, वैष्णो नटराज किसान सेवा केंद्र कैलारा चौराहा, श्रीराम खाद भंडार हाथरस जंक्शन, जय कैला मां फसल सुरक्षा केंद्र हाथरस जंक्शन, वैष्णो खाद भंडार इगलास रोड हाथरस।