फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: व्यापारी के खाते से रुपये उड़ाता रहा परिचित, एक साल बाद लगी भनक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरंगाबाद मोहल्ले के व्यापारी मोहम्मद बिलाल के बैंक खाते से लगभग तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। एक परिचित युवक ने फोनपे के जरिये कई बार में यह रकम भेजी है। व्यापारी को करीब एक साल तक इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले का एक युवक अक्सर बिलाल के घर आता-जाता था। जान-पहचान के कारण वह बिलाल का मोबाइल अपने हाथ में ले लेता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने फोनपे के माध्यम से अलग-अलग खातों में रुपये भेजे। इस तरह करीब एक साल में पांच अलग-अलग बैंक खातों में लगभग तीन लाख रुपये भेजे गए। बिलाल जब पुरदिलनगर स्थित केनरा बैंक की शाखा पहुंचे, तो खाते में केवल 572 रुपये शेष मिले। बैंक से लेनदेन का ब्योरा निकलवाने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
बिलाल ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों से भी रुपये वापस करने की बात कही। लेकिन उन्होंने आरोपों से इन्कार कर दिया। कई महीने इंतजार के बाद रविवार को बिलाल ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोपियों के नाम और फोटो शामिल थे। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें