रोड श्याम प्रेस कंपाउंड के सामने सफेद सांड ने भूरे सांड को हवा में उछाल दिया
- फोटो : samvad
अलीगढ़ रोड पर श्याम प्रेस कंपाउंड के सामने दो सांड बीच सड़क पर भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर उठा-पटक हुई। इससे पुल के सामने यातायात थम गया। लड़ाई की चपेट में कई मोटरसाइकिल आ गईं। चाय और जूस की दुकानों पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बचने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। एक सांड ने दूसरे को ठेले पर पलट दिया। करीब 35 सेकंड तक चले इस उत्पात से लोगों की सांसें थमी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर घूमते निराश्रित पशुओं से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।