फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़: दुल्हे के पिता से बैग छीनने और फायरिंग करने वाला दबोचा, गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 22 Feb 2025 02:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद पुलिस ने दूल्हे के पिता से रुपयों को बैग छीनने और मिष्ठान भंडार पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विगत 7 फरवरी को सादाबाद में बारात चढ़ते समय दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग को छीन लिया गया था। 21 दिसंबर 2024 को ताराचंद मिष्ठान भंडार के पास फायरिंग की गई। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


21 फरवरी में थाना सादाबाद पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना  कि थाना सादाबाद में बारात चढत के दौरान बैग छीनने व ताराचंद मिष्ठान भंडार में फायरिंग करने वाला बदमाश मथुरा की तरफ जा रहा है । सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं रुका । बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राया से मथुरा लिंक रोड के पास पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसमें सादाबाद के ग्राम मोनिया निवासी अभियुक्त गोलू पुत्र वीरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा । जिसके कब्जे से लूटे हुए 20000 रुपए व अवैध असलाह-कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें