फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंदिर में चोरी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Tue, 01 Apr 2025 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बौहरे वाला बाग में हनुमान मंदिर से चोरी हुई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित बौहरे वाला बाग में हनुमान मंदिर से 31 मार्च की रात्रि चोरी के आरोपी को पुलिस ने 1 अप्रैल की देर शाम को मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मुरसान गेट स्थित बौहरे वाला बाग में हनुमान मंदिर के पुजारी सनी गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि 1 अप्रैल की सुबह वह मंदिर पर आए तो मंदिर का ताला टूटा पड़ा था। सामान इधर-उधर पड़ा था। चोरों ने मंदिर से दो घंटे, दो गदा और मुकुट चोरी कर लिए। इसके अलावा हजारों रुपये की नकदी भी ले गए। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया था। 1 अप्रैल की शाम को ही पुलिस की टीमों ने कार्रवाई कर दी। कुंवरपुर रोड पर पुलिस ने कुंबा पुत्र इकरार निवासी इगलास अड्डा को मुठभेड़ में दबोच लिया। गोली लगने से कुंबा घायल हो गया। सीओ सिटटी योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें