कोतवाली सिकंदराराऊ के एक गांव में नशीला पदार्थ खिला कर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने 1 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस चौकी बाजिदपुर इलाके के एक गांव के एक घर में बीती 23 अप्रैल की रात 12:00 बजे पहुंचा। वहां एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित पक्ष की ओर से 28 मई को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
1 जून की सुबह आरोपी को नगर के पंत चौराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह किसी वाहन से भागने की फिराक में खड़ा था। उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।