पीसी बागला डिग्री कॉलेज में 500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सेकसरिया इंटर कॉलेज में 388 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ-साथ सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी।
हाथरस जिले में दो केंद्रों पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए चार पर्यवेक्षक परीक्षा की निगरानी करेंगे। दोनों केंद्रों पर विभाग के अधिकारी शनिवार शाम तक तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा जिले में दो केंद्र पीसी बागला डिग्री कॉलेज व सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में 500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सेकसरिया इंटर कॉलेज में 388 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा केंद्र में शुरू हो जाएगा। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए सचल दल का भी गठन किया गया है। बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ-साथ सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर 31 मई को पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधित आवश्यक निर्देश दिए हैं।
दो केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पारदर्शी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। - महावीर सिंह छौंकर, नोडल व प्राचार्य, पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।