तीन-चार बदमाशों ने गांव सिखरा से गुतहरा जाने वाले मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से तमंचे के बल पर उसके गल्ले में रखे 78 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश कर रही थी।
सहपऊ क्षेत्र के गांव सिखरा के देसी शराब के ठेके पर हुई लूट के एक आरोपी को 25 मार्च की रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
गौरतलब है 19 मार्च को रात करीब 9:25 बजे तीन-चार बदमाशों ने गांव सिखरा से गुतहरा जाने वाले मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से तमंचे के बल पर उसके गल्ले में रखे 78 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश कर रही थी।
25 मार्च रात करीब साढ़े 10:30 बजे एक आरोपी फारूक निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि सिखरा में हुई लूट का एक आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है।