फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पैथोलॉजी लैब संचालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप, बेहोश पड़ी मिली, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला एक पैथोलॉजी लैब चलाती है। महिला का कहना है कि वह अपनी दुकान से अपने गांव जा रही थी। किसी ने पीछे से उनके गले में रस्सी डालकर खींच दी। इसके बाद एक नामजद आरोपी ने उन्हें इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब की संचालिका के पति ने कुछ लोगों पर पत्नी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता बेहोशी की हालत में पापरी रोड पर पड़ी मिली थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर एक पैथोलॉजी लैब चलाती है। महिला का कहना है कि 3 जनवरी की शाम वह अपनी दुकान से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में पापरी रोड पर किसी ने पीछे से उनके गले में रस्सी डालकर खींच दी। इसके बाद एक नामजद आरोपी ने उन्हें इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी उन्हें गाड़ी में डालकर ले गया। 

महिला के पति ने पत्नी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संंबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें