फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: मेटाडोर पेड़ से टकराई, कार ने टेंपो में मारी टक्कर, आठ लोग घायल

Fri, 03 Jan 2025 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेंडू रोड पर पुलिस लाइन के पास बोलेरो कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। सासनी क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर समामई के पास एक मेटाडोर पेड़ से टकरा गई। जलेसर रोड पर बेरगांव के पास बाइक बस से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 जनवरी की रात और 3 जनवरी की सुबह कोहरे के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में तीन हादसे हो गए। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


3 जनवरी की सुबह मेंडू रोड पर पुलिस लाइन के पास बोलेरो कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में शालू, सुनीता व दलवीर निवासीगण रामपुर थाना जंक्शन घायल हो गए। इधर, कोतवाली सासनी क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर समामई के पास एक मेटाडोर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक सुक्खा निवासी गांव खजूरिया थाना मुरसान घायल हो गया। 

उधर, जलेसर रोड पर बेरगांव के पास बाइक बस से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार रोहित घायल हो गया। इसके साथ अन्य हादसों में जयंत, हिमांशू निवासी तमनागढ़ी व शिवम निवासी नगवल नगर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें