फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होटल में कमरा बुक कराते समय महिला का फर्जी आईडी देने का आरोपी अरेस्ट, भेजा जेल

Fri, 23 Jun 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरलीधर कालोनी निवासी दीपक गुप्ता अपनी महिला मित्र के साथा रामोजी रिसोर्ट गए थे। उसने रिसोर्ट में कमरा बुक कराने के  लिए एक सभ्रांत महिला की आईडी लगा दी थी। उस महिला ने इस संबंध में दीपक गुप्ता, आमोद गौड़ व अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने दीपक गुप्ता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस केअलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में कमरा बुक करने के लिए दूसरी महिला की आईडी लगाने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

मुरलीधर कालोनी निवासी दीपक गुप्ता अपनी महिला मित्र के साथा रामोजी रिसोर्ट गए थे। उसने रिसोर्ट में कमरा बुक कराने के  लिए एक सभ्रांत महिला की आईडी लगा दी थी। उस महिला ने इस संबंध में दीपक गुप्ता, आमोद गौड़ व अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने दीपक गुप्ता को जेल भेज दिया।

यह है मामला 
दीपक गुप्ता पुत्र सतीश गुप्ता एक अज्ञात महिला के साथ अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में गए थे। वह वहां कमरा बुक करना चाहता था। इसके लिए होटल के कर्मचारियों ने उससे आईडी मांगी। आरोपी ने साथ आई महिला की आईडी न देकर सभ्रांत महिला की आईडी होटल कर्मचारियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के कमर्चारी पंकज खंडेलवाल व उसके मित्र प्रशांत सिंह व छोटू राना ने उसकी आईडी पहचान ली। उन्होंने महिला के पति को फोन पर मामले की जानकारी दी। महिला का पति शहर से बाहर था, इसलिए उसने तत्काल महिला को फोन कर मौके पर पहुंचने को कहा। सूचना मिलते ही महिला मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें