फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गुलाब बाग के पास हुई फायरिंग का आरोपी दबोचा, पहले भी कई बार जा चुका है जेल

Thu, 28 Nov 2024 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अजीत शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, हत्या के प्रयास, हत्या, गैंगस्टर एवं आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने 24 सितंबर को गुलाब बाग के पास हुई फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन


कोतवाली में ग्राम कछपुरा निवासी संदीप सिंह उर्फ टीटू ने 26 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी शिवकुमार के साथ 24 सितंबर को शाम करीब सात बजे हाथरस की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस मामले में तीन आरोपियों ने पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन


अब पुलिस ने एक वांछित आरोपी अजीत निवासी कछपुरा थाना हाथरस गेट को भूतेश्वर बगीची के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। अजीत शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, हत्या के प्रयास, हत्या, गैंगस्टर एवं आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें