कुछ लोगों ने 19 मई को गाली-गलौज व मारपीट की थी। इसकी सूचना 112 पर दी गई। पीआरवी की गाड़ी मय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची। मुकेश व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने पर ले जाने लगी। आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों से सांठगांठ कर गाड़ी में ही मुकेश के साथ मारपीट की।
पीआरवी गाड़ी में बेटे के साथ मारपीट करने और मरणासन्न हालत में फेंक दिए जाने के एक मामले में गांव सिथरापुर निवासी मोहर सिंह पुत्र मंगल सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल व पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायती की है।
विज्ञापन
मोहर सिंह ने बताया कि उसके बेटे मुकेश कुमार के साथ गांव के कुछ लोगों ने 19 मई को गाली-गलौज व मारपीट की थी। इसकी सूचना 112 पर दी गई। पीआरवी की गाड़ी मय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची। मुकेश व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने पर ले जाने लगी। आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों से सांठगांठ कर गाड़ी में ही मुकेश के साथ मारपीट की। मुकेश के सिर में गंभीर चोट आई हैं। मरणासन्न हालत में चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया। मामले की तहरीर सादाबाद कोतवाली पर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।