फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दहेज को लेकर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, डीजल डालकर जलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jun 2024 02:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़िता ने बताया कि शादी में पिता ने 2.51 लाख रुपये नगद, बाइक, सोने आभूषण व अन्य घरेलू सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद पति, ससुर, सास, ममेरे ससुर पांच लाख रुपये की अतरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण करने लगे।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विवाहिता ने पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न व डीजल डालकर जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव गिलौदपुर निवासी रैनू पुत्री चंद्रपाल शर्मा ने कोतवाली महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया है कि 14 फरवरी 2012 को उसकी की शादी जितेंद्र कौशिक पुत्र रामगोपाल कौशिक निवासी दूकनी, इग्लास के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी में पिता ने 2.51 लाख रुपये नगद, बाइक, सोने आभूषण व अन्य घरेलू सामान दिया था। 

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति, ससुर, सास मीना देवी, ममेरे ससुर महेश शर्मा पांच लाख रुपये की अतरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण करने लगे। कई बार मायके वालों ने भी समझाया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें