आरोपी पर गाय पर तेजाब डालने और उसके बाद बर्बरता करने का आरोप है। हमले से गाय बुरी तरह लहूलुहान हो गई थी। पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गाय का इलाज भी कराया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस में पशु क्रूरता एक मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने गाय के ऊपर पहले तेजाब डाला और फिर उसके साथ बर्बरता की हद पार कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हाथरस शहर के मेंडू गेट पर गाय से बर्बरता करने वाले आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस ने 5 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गाय पर तेजाब डालने और उसके बाद बर्बरता करने का आरोप है। हमले से गाय बुरी तरह लहूलुहान हो गई थी। गो सेवक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे और पुलिस को भी बुला लिया। पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गाय का इलाज भी कराया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई थी। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।