फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्ची से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव के युवक ने घर के सामने खेल रही छह वर्षीय बच्ची को उठा लिया। काफी देर तक बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने लगे । रात अधिक हो जाने पर परिजन ने बच्ची के न मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के गांव में पहुंचने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ कोतवाली पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को घर के सामने से खेलते हुए उठा लिया था।  

विज्ञापन


विदित है कि 16 दिसंबर की देर शाम एक गांव के युवक ने घर के सामने खेल रही छह वर्षीय बच्ची को उठा लिया। काफी देर तक बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने लगे । रात अधिक हो जाने पर परिजन ने बच्ची के न मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के गांव में पहुंचने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। 

बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी घरवालों को दी। 17 दिसंबर सुबह बच्ची के पिता ने कोतवाली में छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस ने गांव निवासी बबलू उर्फ पांडे के विरूद्ध छेड़छाड़ के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। 20 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें