फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल सस्पेंड, वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 09 Apr 2016 12:03 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोहिया गांव मांगरू में मुआयने करते डीएम अविनाशकृष्ण सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने शुक्रवार की शाम को सहपऊ ब्लॉक के लोहिया ग्राम मांगरू और छतारा पहुंचकर विकास एवं निर्माण कार्यों का मौके पर सत्यापन किया। विभागीय कार्यों में लापरवाही मिलने पर डीएम ने मांगरू के लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए, जबकि चार अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


डीएम शुक्रवार को ब्लॉक सहपऊ के वर्ष 2015-16 के चयनित लोहिया ग्राम मांगरू और छतारा पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ गांव में प्राइमरी विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए। उन्होंने मांगरू में पट्टे पर आवंटी को कब्जा नहीं मिलने और ग्रामीणों की शिकायतों की अनदेखी करने के आरोप में लेखपाल सतेंद्र चौधरी को निलंबित करने के आदेश दिए। गांव मांगरू में रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति नहीं होने तथा मौके पर गैरहाजिर अधिशासी अभियंता विद्युत मुकेश कुमार का स्पष्टीकरण तलब कर लिया। गांव में सीसी रोड चटकी मिलने पर सहायक अभियंता आरईएस रामपाल को चेतावनी देते हुये तत्काल सड़क को दुरूस्त कराने, गांव में विकास एवं निर्माण कार्यो के प्रस्ताव तैयार नहीं करने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने। मांगरू और छतारा में मनरेगा में संतोषजनक काम नहीं मिलने पर खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र पचौरी का जवाब तलब करने के आदेश दिए।
डीएम ने गांव को साफ-सुथरा रखकर गांव की तस्वीर बदलने के लिये ग्रामीणों से अपील की। प्रत्येक ग्रामीण द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। लाभार्थियों से स्वच्छ शौचालय का उपयोग करने के बारे में जानकारी ली। लोहिया गांव में सीसी रोड, नाली निर्माण, मनरेगा, सोलर लाइट, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेशन आदि योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र के सुचारू संचालन,  एएनएम और आशा कार्यकत्री द्वारा दी जा रही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में तस्दीक की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल में अध्यापकों की समय से उपस्थिति, मिड-डे-मील, स्कूल ड्रेस वितरण के बारे में छात्रों तथा ग्रामीणों से तस्दीक की।     सीडीओ जावेद अख्तर जैदी ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में जानकारी देते हुए गांव की जरूरत के अनुसार विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करके ग्राम सभा की खुली बैठक में पास कराने की जानकारी दी। एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह, सीओ नरेंद्र देव, तहसीलदार सहित सभी विभागों के अफसर और अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें