फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओ मैनेजर अपहरण कांड: फरार 25 हजार का इनामी अल्मोड़ा से गिरफ्तार, सात आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

Mon, 17 Feb 2025 01:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर निवासी अभिनव भारद्वाज का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए फिरौती मांगी थी। यह मामला सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
जियो मैनेजर अपहरण कांड में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में जिओ मैनेजर के अपहरण में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है।  जिस अपराधी को अब गिरफ्तार किया है। उसने अपहृत व अपराधियों को ठहराने व रकम लेकर भागने में मदद की थी। बता दें कि इस मामले में सात आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


ये वाकया 1 जनवरी का है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर निवासी अभिनव भारद्वाज का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए फिरौती मांगी थी। यह मामला सुर्खियों में रहा था। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि जिओ मैनेजर के अपहरण के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की निवासी हाइडल कॉलोनी निकट पाताल देवी मंदिर एनटीडी जिला अल्मोडा उत्तराखंड बताया है। उसके विषय में एसटीएफ को अल्मोड़ा में होने का इनपुट मिला। इसी इनपुट पर एसटीएफ ने उसे वहां से दबोचा। उसने पूछताछ में स्वीकारा है कि उसने अपहृत व अपराधियों को ठहराने में मदद की। जिस समय फिरौती की रकम लेने गए। तब वह भी कार में साथ था। मुठभेड़ के दौरान पचास हजार रुपये लेकर भाग गया था। उस पर मुठभेड़ में मुरादाबाद में भागने संबंधी मुकदमा भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें