फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए आरुषि गर्ग को मिला सम्मान

Fri, 17 Feb 2023 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए आरुषि गर्ग को सम्मानित करते प्रधानाचार्य डॉक्टर जगदीश शर्मा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने छात्रा आरूषि गर्ग को 100 प्रतिशत उपस्थिति और विनय गौतम को मोस्ट डीसेंट विद्यार्थी का खिताब देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल, प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति देकर परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सर्वप्रथम कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों को तिलक लगाकर आरती उतारी। स्वाति गौतम ने फिल्मी चित्रहार पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। धरा अग्रवाल ने विद्यालय से प्राप्त अनुभव की जानकारी दी। अनमोल बंदेल व अन्य छात्राओं ने विदाई गान गया। हेड बॉय प्रांशू बधौतिया और हेड गर्ल आशी वार्ष्णेय को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के वार्षिक चुनाव में विनय गौतम को मिस्टर विवेकानंद व अंजली दिसवार को मिस विवेकानंद चुना गया। निर्णायक मण्डल में पूजा शर्मा व हिमानी शर्मा ने निष्पक्ष निर्णय दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय छात्र प्रशांत कुमार तोमर, छात्रा भूमि जैसवाल, शिक्षक शिवनारायन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें