फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा आप का जनाधार: प्रभात खांडे

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते गणमान्य लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सोमवार को एक आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्या ग्रहण की। पार्टी में सम्मलित होने वालों में महेंद्र पाल सिंह, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अजय वर्मा, रोहित कुमार, अंकित कुलश्रेष्ठ, दिनेश चंद्र एडवोकेट आदि हैं। इस अवसर पर हाथरस प्रभारी प्रभात खांडे ने कहा कि प्रदेश में तेजी से आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। लोग भाजपा, बसपा व सपा को समझ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप की विचारधारा आम आदमी के कल्याण व विकास की है। प्रतिदिन काफी तादाद में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। लोगों का लगने लगा है कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी लोगों का जीवन सुलभ करने वाली योजनाएं लाएगी। मौके पर हरीश बघेल, विधान सभा प्रभारी केदार वर्मा, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रहमत अली, विधानसभा अध्यक्ष रोहताश्व त्रिवेदी, रविकांत दुबे, राजकुमार एडवोकेट, दिनेश चंद्र, बबलू चौहान, अंकित कुलश्रेष्ठ, रोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें