हाथरस। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा डाल 10 करोड़ के जुर्माने की मांग का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और शहरभर में जुलूस के रूप में रैली निकाली।
आप संयोजक देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने डीडीसीए में हुए 90 करोड़ के घोटाले में अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की। आप कार्यकर्ताओं का जुलूस खातीखाने से शुरू होकर सासनी गेट चौराहा सहित कई अन्य मार्गों से गुजरा। कार्यकर्ता मोदी जी इंसाफ करो, जेटली से इस्तीफा लो व कीर्ति आजाद ने खोली पोल, जेटली का बज गया ढ़ोल जैसे नारे लगा रहे थे। संचालन जिला सचिव राजेन्द्र सिंह राना ने किया। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह राना, दिनेश भारद्वाज, नीरज कुमार, जगदीश प्रसाद, समीर पाथरे, रघुवीर सिंह गौतम, राजेश अग्रवाल, सुनील तिवारी आदि लोग मौजूद थे।