फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन के साथ आधार जरूरी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने वाले किसानों के लंबित आधार फीडिंग एवं संशोधन की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। उन्होंने किसानों से कहा कि इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है। यदि बिना आधार कार्ड के आवेदन किया जाता है तो संबंधित आवेदक को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने जिले में संचालित जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार उपलब्ध न होने पर आवेदन न किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पात्र किसान किसी भी दशा में योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने डुप्लीकेट डाटा को पोर्टल से हटाने के निर्देश दिए और कहा कि प्रतिदिन आधार फीडिंग और संशोधन के लिए की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आधार फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने उप कृषि निदेशक से आधार में नाम संशोधन एवं इनवेलिड आधार के संशोधन के बारे में जानकारी ली। जिले के लगभग 10,000 किसानों के डाटा में संशोधन किया जाना शेष है। डीएम ने प्रत्येक न्याय पंचायत में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को आधार संकलित करते हुए एक सप्ताह के अंदर लंबित डाटा में संशोधन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें