संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
किसान जागरूकता पखवाड़े के तहत बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में मुरसान ब्लॉक के गांव कोटा में कांग्रेसियों ने किसान पंचायत की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मांगेें नहीं मानने वाली सरकार का पुरजोर विरोध किया जाए। किसानों से आंदोलन में समर्थन की अपील की।
पूर्व जिला कृषि अधिकारी नित्यानंद शर्मा ने कहा कि हमारा किसान दिन-प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। जब तक किसान नहीं जागेंगे, तब तक उनको अपनी उपज का लागत मूल्य नहीं मिलेगा। अन्य गांव से आए किसानों ने भी अपनी बात रखी और खेती को आवारा पशुओं से बचाने की मांग की।
अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शर्मा ने की और संचालन कांग्रेस नेता योगेश कुमार ओके ने किया। सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा, अवधेश बख्शी, सुरेशचंद्र शर्मा, तेजवीर सिंह शुक्ला, आदित्य शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, रामकुमार सारस्वत, सोवरन सिंह, हरिकिशन शर्मा, बबलू सारस्वत, बंटू चतुर्वेदी, विजेंदर सिंह, मोनू चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।