फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुर्का पहने युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा

Tue, 12 Aug 2025 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नौखेल में रविवार की रात्रि करीब 10 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब लोगों ने बुर्का पहने एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गई। सोमवार को शांति भंग में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि करीब 10 बजे मोहल्ला नौखेल में एक बुर्काधारी व्यक्ति के साथ एक किशोरी जा रही थी। बुर्काधारी की चाल देखकर लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने उसे रोकना चाह, लेकिन वह भागने लगा। लोगों ने चोर समझकर उसका पीछा किया। काफी दूर तक दौड़ने के बाद बुर्काधारी लोगों के हाथ लग गया। जब उसका बुर्का उतारा गया तो वह लंबे बालों वाला नकली किन्नर निकला।
लोगों ने उसे चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम देवांशु सिंह निवासी मोहल्ला नगला शीशगर बताया। पुलिस ने सोमवार की सुबह उसका शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया। सीओ सिकंदराराऊ जैनेंद्रनाथ अस्थाना ने बताया कि 20 वर्षीय युवक किन्नर जैसी बातचीत और हरकतें करता है। वह किसी प्रकार के अपराध में लिप्त नहीं है। वह बुर्का पहनकर क्यों घूम रहा था और उसके साथ कौन सी किशोरी थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें