फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंचा युवक, हंगामा

Sat, 06 Sep 2025 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के चलते एक युवक शुक्रवार की दोपहर को गांव कंचना के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। लोगों के समझाने के बाद भी यह युवक ट्रैक से हटने के लिए तैयार नहीं हुआ तो एक युवक ने उसकी पिटाई कर दी। पति को पिटता देख वह पीटने वाले युवक से भिड़ गई। काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को यह युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगा। ट्रेन को आते देख आसपास के लोगों ने युवक को खींचने का प्रयास किया। इस दौरान गेटमैन भी मौके पर आ गया और आत्महत्या करने पहुंचे युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात करने लगा।
लोगाें के समझाने के बाद भी युवक ट्रेन की पटरी से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुआ तो एक युवक ने उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद यह युवक ट्रैक के पास से हट गया। पति को पिटता देख उसकी पत्नी आग बबूला हो गई और पीटने वाले युवक से अभद्रता करने लगी। लोगों ने महिला को समझाया कि रास्ते में इस तरह विवाद करना ठीक नहीं है। उसके पति की ट्रेन से कटकर मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें