सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में बीमारी से परेशान युवक ने शुक्रवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक काफी परेशान था। पिछले चार साल से उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी।
राहुल (45) निवासी कांशीराम कॉलोनी करीब दो साल से बीमारी से परेशान थे। शुक्रवार को उनका बेटा गर्वित स्कूल में पढ़ने गया था। राहुल खुद कमरे में थे और बच्चों से बाहर से कमरे का ताला लगवा दिया। गर्वित ने स्कूल से लौटकर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो राहुल फंदे से लटके थे। यह देखकर गर्वित की चीख निकल गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि युवक बीमारी से परेशान था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।