फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी की खरीदारी कर लौटते युवक की हादसे में मौत

Wed, 12 Nov 2025 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जरतौली में शादी की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। अपनी शादी के कपड़े और अन्य सामान खरीदकर गुरुग्राम से गांव लौट रहे राहुल (22) की सोमवार रात सोहना टोल प्लाजा के समीप स्कॉर्पियो के कंटेनर से टकराने से मौत हो गई, उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की 22 नवंबर को शादी होने वाली थी।
विज्ञापन




गांव जरतौली निवासी राहुल की शादी 22 नवंबर को होनी थी। परिजनों ने बताया कि राहुल अपनी शादी के लिए कपड़े और अन्य खरीदारी के लिए सोमवार को गांव के दोस्त महेश चौहान (24), सचिन चौहान (31) और भीमा चौहान (28) के साथ स्कॉर्पियो एन गाड़ी से गुरुग्राम गए थे। खरीदारी पूरी करने के बाद जब वे देर रात वापस गांव लौट रहे थे, सोहना (हरियाणा) टोल टैक्स के निकट (मुंबई हाईवे) पर रात करीब एक बजे उनकी स्कॉर्पियो सड़क पर खड़े एक कंटेनर में पीछे से टकराती हुई उसमें घुस गई।



गाड़ी काटकर निकाला गया, एम्स में वेंटिलेटर पर दोस्त
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहुल व उनके दोस्तों को बड़ी मुश्किल से गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन (31) गाड़ी चला रहा था, राहुल उसके बगल में बैठा हुआ था, जबकि महेश पीछे की सीट पर था, जिसे गंभीर अवस्था में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर हैं। गाड़ी चला रहे सचिन को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार एक निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन




हादसे का शिकार होने से बचा भीमा

हादसे में घायल राहुल के दोस्त सचिन, महेश और भीमा आपस में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। गुरुग्राम में खरीदारी के बाद भीमा ने कहा कि उसे गुरुग्राम में कुछ काम है और वह वहीं पर रुक गया था, जो हादसे का शिकार होने से बच गया।



दो महीने पहले पिता का निधन, इकलौता चिराग बुझा

हादसे में जरतौली गांव के युवक की मौत और दो युवकों के घायल होने से शोक व्याप्त है। राहुल अपने परिवार में इकलौता था, उसकी शादी मथुरा के नौंहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में होने वाली थी। वहीं करीब दो माह पूर्व ही राहुल के पिता पूर्व फौजी मुनेश कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया था। मंगलवार शाम को राहुल के शव का शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें