दो बाइक आपस में भिड़ गईं। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सुखराम के पास 12 अक्तूबर दोपहर लगभग 3:30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे ओमवीर सिंह निवासी आरती घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया।
घायल ओमवीर सिंह को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक छोड़ कर भागे युवक की तलाश शुरू कर दी।