कौशल खेत पर फसल देखने के लिए गया था। रास्ते में वह बेहोश होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मुंह के बल गिर गया। कुछ देर बाद सड़क से होकर अन्य ग्रामीण निकले तो उन्होंने युवक को गड्ढे में अचेत हालत में पड़ा देखा।
हसायन क्षेत्र के गांव नगला पटवारी में 24 अगस्त की सुबह 22 वर्षीय कौशल की सड़क किनारे पानी के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि कौशल पुत्र नेत्रपाल सिंह दौरे की बीमारी से पीड़ित था। 24 अगस्त की सुबह वह खेत पर फसल देखने के लिए गया था। रास्ते में वह बेहोश होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मुंह के बल गिर गया।
कुछ देर बाद सड़क से होकर अन्य ग्रामीण निकले तो उन्होंने युवक को गड्ढे में अचेत हालत में पड़ा देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना देकर उसे सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।