फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ढाय खिसकने से मिट्टी में दबी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग स्थित गांव जरेरा की नहर के पास स्थित खेत से पीली मिट्टी निकालते समय ढाय खिसकने से गांव नगला डांडा की मीना देवी (38) दब गईं। परिजन आनन-फानन उन्हें निकाल कर अलीगढ़ ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन





मीना देवी पत्नी शैलेंद्र बुधवार की दोपहर घर की लिपाई व घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी लेने के लिए निकली थीं। साथ में परिवार के अन्य लोग व पड़ोसी थे। सभी लोग नहर की पटरी के किनारे खेत से मिट्टी खोद रहे थे। मिट्टी खोदने के बाद सभी लोग लौट आए, जबकि मीना देवी व एक बच्चा वहीं रह गया।


इसी दौरान ऊपर से मिट्टी खिसक कर मीना देवी के ऊपर गिर गई। वह मिट्टी में दब गईं। उनके दबने पर पास में खड़े बच्चे ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने तुरंत मिट्टी में दबी मीना देवी को बाहर निकाला।
विज्ञापन




बेहोशी की हालत में परिजन मीना को सिकंदराराऊ के एक अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उन्हें लेकर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मौत की सूचना मिलते ही गांव शोक की लहर दौड़ गई। महिला अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गई है। बड़ी बेटी की उम्र 20 वर्ष है। परिजनों ने बताया कि फरवरी में मीना की बेटी की शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें