फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पांच बीएलओ सहित सात शिक्षक मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के जीएसएएस इंटर कॉलेज में बुधवार को हुए निरीक्षण में सात शिक्षक अनुपस्थित मिले। इससे पहले सोमवार को भी एसडीएम ने यहां का निरीक्षण किया था, तब प्रधानाचार्य सहित 27 शिक्षक व अन्य स्टाफ गैरहाजिर मिला था।
विज्ञापन



बुधवार को निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली। गंदगी देखकर एसडीएम ने प्रधानाचार्य को सफाई कराने के निर्देश दिए। स्टाफ द्वारा बताया गया कि विद्यालय में एक सफाई कर्मचारी है, जिसे कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर वह सफाई कार्य नहीं कर रहा है तो वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए।



एसडीएम राजबहादुर सिंह का कहना है कि बुधवार को सात शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, इनमें से पांच बीएलओ ड्यूटी पर थे। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह बीएलओ ड्यूटी में जाते समय रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने के बाद जाएं। अन्य दो शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें