फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सर्पदंश से महिला की मौत, बायगीरों ने हाथ खड़े किए

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में गांव हरदुआ देहात में शुक्रवार सुबह रसोई में काम कर रही महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन देर रात तक तंत्र-मंत्र और बायगीरों से इलाज कराने के प्रयास में भटक रहेे थे। क्षेत्र में सर्पदंश से मौत की यह लगातार दूसरी घटना है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


हरदुआगंज देहात निवासी सोनू रामघाट रोड स्थित ढाबे पर काम करते हैं। सोनू के भतीजे विष्णु ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोनू की पत्नी गुड़िया (30) रसोई में काम करने पहुंची, जैसे ही सामान निकालने के लिए अलमारी खोली, तभी सांप ने उसे डस लिया। महिला की चीख पर परिजन आनन-फानन में उसे लेकर दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव में ले आए।
शव को लेकर बायगीरों के दर-दर भटके परिजन
महिला के बायगीरों के इलाज से ठीक होने की बात पर परिजन महिला के शव को हरदुआगंज के गंगा मंदिर पर लाए, जहां चार-पांच बायगीर आए और महिला के मृत होने की बात कहकर चले गए। इसके बाद महिला के शव को गांव खेड़ा खुर्द में बायगीर के पास ले जाया गया, जहां बायगीर ने महिला की मौत 14-15 घंटे पहले होने की बात कहते हुए इलाज करने से इन्कार करते हुए हाथ खड़े कर दिए। परिजन देर रात तक शव को लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

बहरामपुर में हुई थी महिला की मौत
ज्ञात रहे गांव बहरामपुर में बुधवार रात जमीन पर सो रही राधा (30) को सांप ने कंधे पर डस लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है और सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें