पुलिस विभाग के गैर राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लाइन परिसर में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना पर करीब 3.8 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
ट्रांजिट हॉस्टल में अस्थायी रूप से तैनात पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास तैयार किए जाएंगे। इससे बाहर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास की समस्या से राहत मिलेगी। परियोजना के लिए शासन द्वारा पूरी धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आई है। फिलहाल करीब 10 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और आगामी महीनों में इसे और गति देने की योजना है।
पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। परियोजना पूरी होने के बाद आवास संबंधी समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि इस निर्माण कार्य से आवासीय समस्या का निदान होगा।